Dhanbad News : बर्खास्त कर्मियों को फिर से काम पर रखने पर पुनर्विचार करेगा एसीसी प्रबंधन, चक्का जाम खत्म

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बर्खास्त कर्मियों को फिर से काम पर रखने पर पुनर्विचार करेगा एसीसी प्रबंधन, चक्का जाम खत्म

Dhanbad News : बर्खास्त कर्मियों को फिर से काम पर रखने पर पुनर्विचार करेगा एसीसी प्रबंधन, चक्का जाम खत्म

विज्ञापन

Dhanbad News : अदानी एसीसी सीमेंट वर्क्स में बर्खास्त सभी 22 कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के लिए अदानी एसीसी प्रबंधन पुनर्विचार करेगा. इसके लिए प्रबंधन ने ढाई माह का समय लिया है. उसके बाद गुरुवार की रात को यूकोवयू के बैनर तले चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया. सनद रहे कि पांच वर्ष पूर्व नवंबर 2020 को सीमेंट कारखाने के 20 अस्थायी और 2 स्थायी कर्मचारियों को सीमेंट प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया था. सांसद ढुलू महतो ने सीमेंट प्रबंधन को पत्र देकर अनुरोध किया था कि 23 अप्रैल तक सभी कर्मियों को पुनर्नियोजित करें, अन्यथा 24 अप्रैल से तीन दिवसीय चक्का जाम किया जायेगा. प्रशासन की पहल पर देर रात सीमेंट प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें सीमेंट प्रबंधन ने पुनर्नियोजन पर विचार के लिए 2.5 माह का और समय मांगा, जिस पर आंदोलनकारियों ने सहमति जतायी.

वार्ता में ये थे मौजूद

वार्ता में झरिया सीओ मनोज कुमार, बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, बलियापुर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार, भाजपा नेता जगदीश रवानी, टिंकू महतो, जेएलकेएम नेत्री उषा महतो, आशीष महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola