भूली मोड़ में युवक की हत्या, गाड़ी में मिला शव

Updated at : 11 Jun 2020 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
भूली मोड़ में युवक की हत्या, गाड़ी में मिला शव

बैंकमोड़ थाना अंतर्गत भूली मोड़ (नया बाजार) निवासी मो हसीब (48) की हत्या बुधवार को अपराधियों ने पत्थर व लोहे के टुकड़े से कूच कर कर दी. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

धनबाद : बैंकमोड़ थाना अंतर्गत भूली मोड़ (नया बाजार) निवासी मो हसीब (48) की हत्या बुधवार को अपराधियों ने पत्थर व लोहे के टुकड़े से कूच कर कर दी. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त पत्थर व लोहे को टुकड़े को बरामद कर लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा दिया गया है. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

स्क्रैप वैन में ऐसे रखा शव, जैसे कोई सो रहा हो : भूली मोड़ के लोगों ने बताया कि हसीब भूली मोड़ व वासेपुर में कचड़ा चुनता था. यहां वह अकेले रहता था. मंगलवार की रात नौ बजे तक वहां पर था. वह नशा का आदी था. लोगों ने आशंका जतायी है कि नशा के दौरान ही हुए विवाद में किसी ने उसकी हत्या कर दी है.

बुधवार अपराह्न भूली मोड़ के एक किनारे वर्षों से लगे स्क्रैप वैन ( बीआर 20 डी, 2992) खड़ा रहता है. उसके बगल में लोग लघुशंका करते हैं. इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर वैन के अंदर पड़ी तो देखा कि एक व्यक्ति चादर ओढ़ कर सोया हुआ है. लोगों को लगा कि हसीब सो रहा है.

कुछ देर बाद फिर दूसरा कोई गया तो उसने उसे उठाने का प्रयास किया. कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने बैंकमोड़ पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने आकर शव को बरामद कर लिया. इस संबंध में बैंकमोड़ थाना प्रभारी वीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस गश्ती दल ने हसीब को ठीक-ठाक देखा था. उससे बात भी हुई थी. लेकिन देर रात अज्ञात अपराधियों ने हसीब को पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी है और शव को वाहन में रख दिया. हत्या में संलिप्त अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola