Dhanbad News : चिरकुंडा में महिला व एक युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : चिरकुंडा में महिला व एक युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Dhanbad News : चिरकुंडा में महिला व एक युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

Dhanbad News : चिरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम में एक युवक व एक महिला ने आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को जब्त किया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना क्षेत्र के जुनकुदर ब्रह्मस्थान निवासी सत्येंद्र नोनिया का पुत्र प्रीतम नोनिया (22) घर में गमछा के सहारे फंदा से लटक कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी. प्रीतम चिरकुंडा स्थित रिलायंस ट्रेंड में सेल्स ब्वॉय था. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के कारण उसने आत्महत्या की है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त किया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी घटना चिरकुंडा थाना क्षेत्र के ही नूतनग्राम का है, जहां श्रीकांत मैती की पत्नी चायना मैती (50) ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस द्वारा दोनों शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को दाह संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया है. दोनों मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola