Dhanbad News : जोरिया की धार में बह जाने से बलियापुर के किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : जोरिया की धार में बह जाने से बलियापुर के किशोर की मौत

Dhanbad News : जोरिया की धार में बह जाने से बलियापुर के किशोर की मौत

विज्ञापन

Dhanbad News : दाड़दाहा जोरिया में गुरुवार को नहाने के दौरान तेज धार में बह जाने से आमटांड़ गांव के 14 वर्षीय किशोर अजय गोराईं की मौत हो गयी. घटना के बाद अजय को घटनास्थल से कुछ ही दूर पानी से निकाल शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के दौरान किशोर अजय के पिता देवीलाल गोराईं भी कुछ ही दूरी पर जोरिया में कपड़े धो रहे थे. उनका पुत्र अजय गांव के अन्य दो लड़कों के साथ बगल में नहा रहा था. अजय गोराईं ने जोरिया में डुबकी लगायी, लेकिन वह ऊपर नहीं आया, तो लोग जोरिया के पानी में उतर कर उसे ढूंढने लगे. कुछ ही दूरी पर पानी के अंदर से अजय को निकला गया और तुरंत एसएनएमसीएच धनबाद ले जाया गया.

घर का इकलौता पुत्र था अजय

: मृतक आमटांड़ गांव के देवीलाल गोराईं एवं अनीता गोराईं का एकलौता पुत्र था. मृतक की एक छोटी बहन है. पोस्टमार्टम के बाद शाम को अजय का शव आमटांड़ स्थित घर पहुंचते ही माता-पिता, छोटी बहन समेत परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. गांव का माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना पाकर श्यामल पांडेय, मनोज पांडेय, मुखिया संजीत गोराईं, भाकपा माले के कार्यकर्ता दिलीप महतो समेत कई लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola