दुर्घटना में बरवाअड्डा मोड़ के व्यक्ति की मौत

चास मु थाना क्षेत्र के कालापत्थर मोड़ के पास शुक्रवार को देर रात सड़क दुर्घटना से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी.
चास. चास मु थाना क्षेत्र के कालापत्थर मोड़ के पास शुक्रवार को देर रात सड़क दुर्घटना से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने कहा ट्रक बोकारो से धनबाद की ओर जाने के क्रम कालापत्थर मोड़ के बाइक सवार को जोरदार धक्का मारा. इससे बाइक ट्रक के नीचे फंस गया. ट्रक की चपेट में आने धनबाद बरवाअड्डा मोड़ निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार राम बुरी तरह घायल हो गये. चास मु थाना के एएसआई सुशील सोरेन के कहा : घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस घायल को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन मनोज कुमार राम का रास्ते में ही मौत हो गई. दुर्घटना के कारण कुछ देर यातायात बाधित रहा. शव को बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया है. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










