ePaper

Dhanbad News : ट्रक के धक्के से सवार लदा वैन पलटा, दो महिलाएं चोटिल

Updated at : 28 Nov 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : ट्रक के धक्के से सवार लदा वैन पलटा, दो महिलाएं चोटिल

Dhanbad News : ट्रक के धक्के से सवार लदा वैन पलटा, दो महिलाएं चोटिल

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद-बोकारो फोरलेन पर मछियारा फ्लाई ओवर में शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने सवारी लदा वैन को पीछे से धक्का मार दिया. धक्का इतना जोरदार था कि वैन वहीं पलट गया. घटना में वैन पर सवार दो महिलाओं को आंशिक चोट लगी, जबकि उसमें सवार बाकी लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी. स्थानीय लोगों ने सभी को वैन से बाहर निकाला. महुदा पुलिस ने लोगों के सहयोग से गाड़ी को सीधा किया और घायलों को अस्पताल भेज दिया. पता चला है कि उक्त वैन पर सवार एक ही परिवार के 3 महिला समेत सात लोग बच्चे समते बरवाअड्डा के जोड़ापीपल से एक बच्चे की मुंहजूठी कार्यक्रम में भाग लेने तलगड़िया जा रहे थे. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola