Dhanbad News : सदर अस्पताल में 2200 स्क्वायर फीट जगह में बनेगी नयी एसएनसीयू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : सदर अस्पताल में 2200 स्क्वायर फीट जगह में बनेगी नयी एसएनसीयू

एसएनएमएमसीएच में संचालित एसएनसीयू नहीं होगी शिफ्ट, रांची से पहुंचे यूनिसेफ के अधिकारी ने निरीक्षण के बाद दी जानकारी

विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल परिसर में 2200 स्क्वायर फीट जगह में स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का निर्माण किया जायेगा. एसएनएमएमसीएच में संचालित एसएनसीयू पूर्व की तरह काम करेगी. इसे सदर अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जायेगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को रांची से धनबाद पहुंचे यूनिसेफ के नंदजी दुबे ने दी. वे सदर अस्पताल में एसएनसीयू शुरू करने को लेकर जगह का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे. बताया कि सदर अस्पताल परिसर में एसएनसीयू शुरू करने को लेकर नयी बिल्डिंग का निर्माण कराया जायेगा. इसे लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. जल्द ही इसे स्वास्थ्य मुख्यालय के समक्ष रखा जायेगा. मंजूरी मिलते ही एसएनसीयू के लिए बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. तबतक अस्थायी रूप से एसएनसीयू का संचालन सदर अस्पताल में किया जायेगा. जरूरत के अनुसार नवजातों को भर्ती लेकर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

बिल्डिंग का काम पूरा होने तक मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में सेवा देंगे चिकित्सक :

एसएनएमएमसीएच में संचालित एसएनसीयू जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन है. इसमें लगे उपकरण समेत चिकित्सक व कर्मियों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी है. वेतन भुगतान भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाता है. सदर अस्पताल में प्रस्तावित एसएनसीयू की बिल्डिंग का काम पूरा होने तक सभी चिकित्सक व कर्मी पूर्व की तरह मेडिकल कॉलेज में संचालित केंद्र में सेवा देंगे. बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के उपरांत मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर चिकित्सक व कर्मियों से काम लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola