धनबाद : दो प्रेमी युगल ने विवाह कर किया महिला थाना में सरेंडर

Published at :21 Apr 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : दो प्रेमी युगल ने विवाह कर किया महिला थाना में सरेंडर

धनबाद :. दो प्रेमी जोड़ों ने शादी कर गुरुवार को महिला थाना में सरेंडर कर लिया. पहला जोड़ा झरिया का रहने वाला है. युवक पंकज और उसकी नाबालिग पत्नी. उसके पिता ने इस बाबत झरिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. लड़की 12 अप्रैल से घर से लापता थी. उसने बताया कि उसके […]

विज्ञापन
धनबाद :. दो प्रेमी जोड़ों ने शादी कर गुरुवार को महिला थाना में सरेंडर कर लिया. पहला जोड़ा झरिया का रहने वाला है. युवक पंकज और उसकी नाबालिग पत्नी. उसके पिता ने इस बाबत झरिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. लड़की 12 अप्रैल से घर से लापता थी. उसने बताया कि उसके पिता उसकी शादी करवा रहे थे. जिस लड़के से उसकी शादी करायी जा रही थी वह काला था. वह पंकज से प्रेम करती थी मगर उसके पिता नहीं मान रहे थे. इसलिए वह घर से भाग गयी.

महिला थाना ने मामले की सूचना झरिया थाना को दी. झरिया पुलिस दोनों को अपने साथ ले गयी. दूसरा जोड़ा तारंगा बस्ती महुदा का है. युवक सागर ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग सीमा से चल रहा था. पहले परिजन शादी को तैयार नहीं थे, बाद में वह मान गये. इसकी खबर लड़की के चाचा को मिली तो उन्होंने शादी से इनकार करा दिया. इस पर दोनों ने गुरुवार को घर से भाग कर मंदिर में शादी कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola