मई माह में लक्ष्य का 96.65% कोयला उत्पादन व 88.59% डिस्पैच

कोल इंडिया. 66.64 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 64.41 मिलियन टन हुआ उत्पादन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
मई माह में कोल इंडिया ने अपने लक्ष्य का 96.65 फीसदी उत्पादन व 88.59 फीसदी कोयला डिस्पैच किया है. कोल इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक मई माह में कंपनी का लक्ष्य 66.64 मिलियन टन उत्पादन व 77.06 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का था. इसके मुकाबले कंपनी 64.41 मिलियन उत्पादन व 68.23 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर सकी है. हालांकि इस दौरान कोल इंडिया का उत्पादन ग्रोथ 7.58 प्रतिशत व डिस्पैच का ग्रोथ 4.56 प्रतिशत पॉजिटीव है. कोल इंडिया की आठ अनुषंगी कंपनियों में बीसीसीएल, एनसीएल, डब्ल्यूसीएल, एमसीएल व एनइसी ने अपने लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन किया है, जबकि इसीएल, सीसीएल व एसइसीएल अपने उत्पादन से पीछे रह गयी है. वहीं कोयला डिस्पैच में एनसीएल व एनइसी को छोड़ सभी कंपनियां अपने लक्ष्य से पीछे रह गयी है.डिस्पैच लक्ष्य से पीछे रही बीसीसीएल :
कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी बीसीसीएल ने मई माह में अपने 100 फीसदी कोयला उत्पादन किया है. जबकि डिस्पैच लक्ष्य का 76.77 फीसदी ही कोयला डिस्पैच कर रही है. बीसीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक मई माह में कंपनी का लक्ष्य 3.72 मिलियन टन उत्पादन व 4.34 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का था. इसके मुकाबले कंपनी 3.73 मिलियन टन उत्पादन व 3.33 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. इस दौरान बीसीसीएल का उत्पादन ग्रोथ 12.01 फीसदी व डिस्पैच का ग्रोथ 2.84 फीसदी पॉजिटीव है.मई माह में 64.41 मिलियन टन उत्पादन
कंपनी लक्ष्य उत्पादन प्रतिशत
बीसीसीएल 3.72 3.73 100.27इसीएल 4.03 3.90 96.77सीसीएल 7.75 6.69 86.32
एनसीएल 12.06 12.10 100.33डब्ल्यूसीएल 5.72 6.22 108.74एसइसीएल 15.50 13.78 88.90एमसीएल 17.84 17.97 100.73
एनइसी 0.02 0.02 100.00कोल इंडिया 66.64 64.41 96.65(नोट : आंकड़ा मई माह व मिलियन टन में )
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




