ePaper

झारखंड के भाजपा विधायक फूलचंद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा - हो रहा हैं भेदभाव

Updated at : 21 Feb 2017 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के भाजपा विधायक फूलचंद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा - हो रहा हैं भेदभाव

धनबाद : सिंदरी के भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने सूबे के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. फूलचंद ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि झारखंड में विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. भाजपा केअधिकतर विधायक मुख्‍यमंत्री से नाराज हैं. फूलचंद ने बाघमारा विधायक को ‘दुष्ट’ बताया. उन्होंने आगे […]

विज्ञापन

धनबाद : सिंदरी के भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने सूबे के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. फूलचंद ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि झारखंड में विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. भाजपा केअधिकतर विधायक मुख्‍यमंत्री से नाराज हैं. फूलचंद ने बाघमारा विधायक को ‘दुष्ट’ बताया.

उन्होंने आगे कहा कि वे इसकी शिकायत भाजपा के राष्‍ट्रीय नेतृत्व से करेंगे. उन्होंने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अगली बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

फूलचंद ने ढुल्लू महतो की कमांडो सुरक्षा वापस लेने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि एक आंख में काजल व एक आंख में सूरमा वाली नीति नहीं चलेगी.

फूलचंद महतो तीसरी बार विधायक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola