धनबाद : BCCL कर्मी ने की पत्नी , साली और दो मासूम बेटों की हत्या फिर ट्रेन के नीचे आकर दी जान

धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र के प्योर बरोरा में बीसीसीएलकर्मी ओमप्रकाश चौहान (35) ने अपनी पत्नी, दो मासूम पुत्रों व साली को जहर देकर मार डाला. देर रात घटना के बाद फरार आरोपी ने गोमो स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी.घटना के पीछे कोलकर्मी का साली से प्रेम संबंध को लेकर विवाद […]
धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र के प्योर बरोरा में बीसीसीएलकर्मी ओमप्रकाश चौहान (35) ने अपनी पत्नी, दो मासूम पुत्रों व साली को जहर देकर मार डाला. देर रात घटना के बाद फरार आरोपी ने गोमो स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी.घटना के पीछे कोलकर्मी का साली से प्रेम संबंध को लेकर विवाद कारण माना जा रहा है. मृतकों में ओमप्रकाश की पत्नी सुमन देवी उर्फ तेतरी (30), दो पुत्र पीयूष (11), हर्षित (8) व साली नीतू कुमारी (20) शामिल हैं. आरोपी बरोरा ब्लॉक टू कोलियरी में कार्यरत है. रविवार की रात नौ बजे इस हत्याकांड का खुलासा हुआ, जब ओमप्रकाश के दो साले अपनी बहन नीतू कुमारी को खोजते प्योर बरोरा पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




