ePaper

Dhanbad News: आइआइटी में नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम का 8वां संस्करण शुरू

Updated at : 13 Jan 2026 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: आइआइटी में नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम का 8वां संस्करण शुरू

Dhanbad News: शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है कार्यक्रम का उद्देश्य

विज्ञापन

Dhanbad News: शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है कार्यक्रम का उद्देश्य Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम का आठवां संस्करण सोमवार से शुरू हो गया. यह कार्यक्रम यूजीसी के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और शिक्षाविदों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने किया. प्रो मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण और क्षमता विकास उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मजबूत नेतृत्व ही भविष्य के विद्यार्थियों को सही दिशा दे सकता है. कार्यक्रम समन्वयक प्रो मृणालिनी पांडे ने प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया. मौके पर प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रो मोहम्मद इरफान सह समन्वयक सहित कई शिक्षक व सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola