Dhanbad News: दुर्गापूजा से पहले जिले की तीन लाख 57 हजार 577 बहनों को मिली मंईयां सम्मान की राशि

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 29 Sep 2025 1:52 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके. वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है.

विज्ञापन

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले धनबाद जिले की कुल 3,57,577 बहनों को सितंबर माह की सम्मान राशि (2500 रुपये प्रति लाभुक) का सीधे बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 89 करोड़ 39 लाख 42 हजार 500 रुपये की राशि अंतरण की गयी है. साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को अगस्त महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है.

लंबित लाभुक आधार सीडिंग करायें, मिलेगा योजना का लाभ

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके. वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है. सत्यापन उपरांत योग्य पाये गये लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा. जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा.

प्रखंड व शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है

1. प्रखंड कार्यालय, बाघमारा – 46422

2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 75833. प्रखंड कार्यालय, बलियापुर – 22010

4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 11815. प्रखंड कार्यालय, धनबाद – 7147

6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 356677. प्रखंड कार्यालय, एग्यारकुंड – 17091

8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुंड – 53499. प्रखंड कार्यालय, गोविंदपुर – 51432

10. अंचल कार्यालय, गोविंदपुर – 87811. अंचल कार्यालय, झरिया – 45631

12. प्रखंड कार्यालय, कलियासोल – 2035513. प्रखंड कार्यालय, निरसा – 24449

14. प्रखंड कार्यालय, पूर्वी टुंडी – 998715. अंचल कार्यालय, पुटकी – 18149

16. प्रखंड कार्यालय, तोपचांची – 2729517. प्रखंड कार्यालय, टुंडी – 16951

कुल लाभुकों की संख्या 3,57,577

कुल राशि 89,39,42,500

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola