विधानसभा चुनाव में 20,52,844 मतदाता करेंगे मतदान
Updated at : 28 Aug 2024 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है. सभी बूथों पर इसे प्रकाशित किया गया. संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद यहां 20,52,844 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किये गये हैं.
विज्ञापन
विशेष संवाददाता, धनबाद.
इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है. सभी बूथों पर इसे प्रकाशित किया गया. संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद यहां 20,52,844 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किये गये हैं. 25 जुलाई से 25 अगस्त के बीच चले संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान 29,554 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. सभी मतदान केंद्रों के अलावा सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला मुख्यालय में सूचना पट पर मतदाता सूची को प्रकाशित किया गया. इस सूची के आधार पर ही आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. हालांकि, नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी रहेगी. सबसे ज्यादा मतदाता धनबाद विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में हैं. जिले में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 10,65,633 है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,87,162 है. थर्ड जेंडर के 49 मतदाता हैं. संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 36,748 आवेदन आये. इनमें से 29,554 मतदाताओं के नाम जोड़े गये. जबकि 20,196 मतदाताओं के नाम हटाये गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




