Dhanbad News: अपराधियों ने कर्मियों से मारपीट कर 20 फीट केबल काटा

Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :19 Jan 2026 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: अपराधियों ने कर्मियों से मारपीट कर 20 फीट केबल काटा

Dhanbad News: जयरामपुर कोलियरी के बिजली घर में हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: जयरामपुर कोलियरी के बिजली घर में हुई घटना Dhanbad News: अलकडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर कोलियरी में शनिवार की रात दो दर्जन अपराधियों ने बिजली घर में कार्यरत कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए करीब 20 फीट केबल काट लिया. इस दौरान अपराधियों ने कर्मियों के पास से नकदी भी लूट लिये. घटना के बाद कर्मियों में दहशत है. घटना के संबंध में कर्मियों ने बताया कि रात में लोहा और केबल लुटेरों का कोलियरी इलाके में आतंक बढ़ गया है. इसके चलते कर्मियों को रात्रि पाली में काम करना मुश्किल हो गया है. दहशत का माहौल है. आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं. इधर, जयरामपुर कोलियरी के प्रबंधक शांतनु शील ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है. अलकडीहा ओपी में कोई शिकायत नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola