15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा की जंबो जेट संचालन समिति घोषित

धनबाद. भाजपा ने धनबाद एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतने के लिए अलग-अलग संचालन समिति गठित की है. रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला महामंत्री सह धनबाद विधानसभा सीट के संयोजक चंद्रशेखर सिंह ने संचालन समिति की सूची जारी की. धनबाद में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रवींद्र सिन्हा एवं वार्ड […]

धनबाद. भाजपा ने धनबाद एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतने के लिए अलग-अलग संचालन समिति गठित की है. रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला महामंत्री सह धनबाद विधानसभा सीट के संयोजक चंद्रशेखर सिंह ने संचालन समिति की सूची जारी की. धनबाद में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रवींद्र सिन्हा एवं वार्ड पार्षद प्रियरंजन को सह संयोजक, अरुण कुमार झा को चुनाव अभिकर्ता, श्याम पासरी को चुनाव खर्च एजेंट बनाया गया है. इसके अलावा दर्जनों नेता, कार्यकर्ताओं को विभिन्न समिति में सदस्य का दायित्व दिया गया है. अलग-अलग कमेटियां बनायी गयी है. झरिया में 63 सदस्यीय समिति : भाजपा ने झरिया में 63 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है. झरिया विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने रविवार को यहां सूची जारी की. झरिया प्रखंड का संयोजक कृष्णा अग्रवाल, सह संयजोक स्वरूप भट्टाचार्य तथा विष्णु त्रिपाठी को झरिया नगर का संयोजक एवं विनोद गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा चुनाव संचालन समिति में विधायक कुंती देवी, हरीश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, शैलेश सिंह, उमेश यादव को सदस्य बनाया गया है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel