Dhanbad News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी

भूली ओपी क्षेत्र की ई-ब्लॉक निवासी रिंकी कुमारी ने तीन लोगों के विरुद्ध की शिकायत.

विज्ञापन

रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सोमवार को सामने आया है. धनबाद के भूली निवासी दंपति ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भूली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

क्या है मामला

भूली ओपी क्षेत्र के ई ब्लॉक निवासी पीड़िता रिंकी कुमारी ने आवेदन में बताया है कि मई 2023 में वह अपने पति अरविंद कुमार चौहान के साथ भूली स्थित मायके आयी थी. इस दौरान पड़ोस की एक महिला के घर उनकी मुलाकात जितेंद्र कुमार और उसके भाई बिरेंद्र कुमार से हुई. दोनों ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए रेलवे और बीसीसीएल में नौकरी लगवाने का दावा किया. यह भी कहा कि बिरेंद्र स्वयं रेलवे में कार्यरत है और कई लोगों को नौकरी दिला चुका है. कुछ दिनों बाद दोनों भाइयों ने उन्हें अपने सरायढेला स्थित घर बुलाया, वहां उनकी मुलाकात मनीष कुमार नामक व्यक्ति से करायी. उसे रेलवे का बड़ा अधिकारी बताकर भरोसा दिलाया गया कि रेलवे ग्रुप-सी में नौकरी सुनिश्चित है. इसके बदले 18 लाख रुपये मांगे गये. इस पर दंपति ने विभिन्न किश्तों में 14 लाख रुपये नकद व बैंक खातों के माध्यम से आरोपियों को दे दिये. रकम लेने के बाद आरोपियों ने मेडिकल व ट्रेनिंग से संबंधित दस्तावेज दिखाये तथा सियालदह में मेडिकल और धनियाखाली में प्रशिक्षण होने की बात कही. बाद में दस्तावेजों की जांच करने पर वे फर्जी मिले. जब रिंकी व उसके पति ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे. जब वह अपने पति के साथ आरोपी से मिलने उसके कार्यस्थल पहुंची, तो उन्हें हत्या की धमकी दी गयी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola