संडे हाेलीडे पर बीसीसीएल सख्त, तय की सीमा
Updated at : 22 Dec 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहर कुमार, धनबाद : बीसीसीएल में संडे होलीडे के आवंटन में अब मनमानी नहीं चलेगी. इसके लिए क्षेत्रवार सीमा तय कर दी गयी है. सीमा से अधिक संडे होलीडे यदि संबंधित निदेशक से अनुमोदित नहीं है, तो उसका बिल पारित नहीं होगा. इस बाबत सभी एरिया प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिया गया है. साथ […]
विज्ञापन
मनोहर कुमार, धनबाद : बीसीसीएल में संडे होलीडे के आवंटन में अब मनमानी नहीं चलेगी. इसके लिए क्षेत्रवार सीमा तय कर दी गयी है. सीमा से अधिक संडे होलीडे यदि संबंधित निदेशक से अनुमोदित नहीं है, तो उसका बिल पारित नहीं होगा. इस बाबत सभी एरिया प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिया गया है.
साथ ही, संडे-होलीडे के लिए अधिकतम सीमा भी तय कर दी गयी है. तय सीमा के मुताबिक ही कर्मियों को संडे होली-डे का आवंटन करने को कहा गया है. इस योजना के लागू होने से बीसीसीएल को सालाना करीब 500 करोड़ की बचत होगी.
समिति का आकलन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीसीसीएल की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कॉस्ट कटिंग पर जोर दिया जा रहा है. संडे-होली डे ड्यूटी में कर्मियाें की तैनाती की पुनर्समीक्षा को लेकर गठित समिति ने क्षेत्रवार आकलन में पाया कि क्षेत्रों द्वारा मानक का अनुपालन नहीं करने के कारण संडे-होली डे ड्यूटी आवंटन अत्यधिक हो गया है.
इस आलोक में बीसीसीएल के निदेशक वित्त (डीएफ) ने क्षेत्रवार संडे-होली डे की अधिकतम सीमा के दाेबारा आकलन का निर्देश दिया था, जिसकी सूचना सिस्टम विभाग को देनी थी.
तय सीमा का अनुपालन अनिवार्य
बीसीसीएल के निदेशक वित्त ने अपने निर्देश में स्पष्ट कहा था कि तय सीमा से अधिक ड्यूटी आवंटन की स्थिति में संबंधित विभागीय निदेशक का अनुमोदन अनिवार्य होगा. निर्धारित सीमा से अधिक ड्यूटी आवंटन विभागीय निदेशक से अनुमोदित नहीं होने की स्थिति में संबंधित बिल पारित नहीं होगा. उक्त फरमान के आलोक में संडे-होली डे आवंटन की क्षेत्रवार अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है. उक्त जानकारी बीसीसीएल के महाप्रबंधक (समन्वय) द्वारा निर्गत एक पत्र में दी गयी है.
विभागीय मंजूरी के बिना होलीडे आवंटन पर रोक
मंजूरी के बिना संडे होली-डे आवंटन हुआ, तो बिल नहीं होगा पास
11,117 कर्मियों को ही मिलेगा संडे होली-डे
कतरास में सर्वाधिक, तो इजे एरिया में न्यूनतम संडे ड्यूटी
क्षेत्रवार संडे-होली डे ड्यूटी आवंटन की अधिकतम सीमा
एरिया संडे-होली डे
बरोरा 750
ब्लॉक-टू 790
गोविंदपुर 740
कतरास 1600
सिजुआ 1250
कुसुंडा 1570
पीबी एरिया 640
बस्ताकोला 1100
लोदना 950
इजे एरिया 400
सीबी एरिया 700
डब्ल्यूजे एरिया 627
बीसीसीएल 11,117
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




