ePaper

धनबाद : दुर्घटना में यूपी की दो महिला समेत चार घायल

Updated at : 19 Nov 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : दुर्घटना में यूपी की दो महिला समेत चार घायल

घायलों में सीएम योगी के करीबी बल्लू राय की बहन-जीजा शामिल धनबाद : गिरिडीह के लटकटो पिकेट के पास सोमवार को अपराह्न तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. पिकेट के जवानों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद चारों को सरकारी एंबुलेंस से पीएमसीएच धनबाद भिजवाया. चारों […]

विज्ञापन

घायलों में सीएम योगी के करीबी बल्लू राय की बहन-जीजा शामिल

धनबाद : गिरिडीह के लटकटो पिकेट के पास सोमवार को अपराह्न तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. पिकेट के जवानों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद चारों को सरकारी एंबुलेंस से पीएमसीएच धनबाद भिजवाया. चारों यूपी के मुख्यमंत्री योगी के करीबी बल्लू राय के रिश्तेदार हैं और यूपी के बस्ती जिला के रहने वाले हैं.

घटना में बल्लू की बहन सरिता पांडेय, जीजा महेंद्र पांडेय, महेंद्र के भाई उपेंद्र नाथ पांडेय व विजय लक्ष्मी शुक्ला शामिल हैं. महेंद्र पांडेय व विजय लक्ष्मी शुक्ला के सिर में चोट लगी है. दोनों का सीटी स्कैन कराया गया है. सरिता पांडे को सिर में चोट लगी है व चेहरे पर जख्म है. वहीं उपेंद्र नाथ को पैर व नाक में चोट लगी है. उनका इलाज किया जा रहा है.

आइसीयू में कराया शिफ्ट

जानकारी मिलते ही उपायुक्त अमित कुमार पीएमसीएच के इमरजेंसी पहुंचे. वह महेंद्र पांडेय के पास गये. उन्हें मेल वार्ड में रखा गया था. इस पर उपायुक्त ने वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगायी और उन्हें मेल वार्ड से सर्जिकल आइसीयू में शिफ्ट कराया. वहीं विजय लक्ष्मी पहले से ही आइसीयू में भर्ती थी. देर रात तक पीएमसीएच की इमरजेंसी में ही इलाज किया जा रहा था.

कैसे हुआ हादसा

उपेंद्र नाथ ने बताया कि सभी ब्रेजा कार (यूपी 51बीसी 1010) से देवघर पहुंचे थे. वहां पूजा करने के बाद बोध गया के लिए रवाना हुए थे. उपेंद्र नाथ ही वाहन चला रहे थे.

गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर लटकटो पिकेट के पास अपराह्न करीब तीन बजे हाइवा ने कार को टक्कर मार दी. इसमें सभी घायल हो गये. घटना के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola