मटकुरिया, मोहलबनी श्मशान घाट का हुआ पुनरूद्धार
Updated at : 27 Oct 2019 3:16 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : नगर निगम की तरफ से जिले के दो शमशान घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की गयी है. मोहलबनी एवं मटकुरिया शमशान घाट में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. दोनों घाटों के सौंदर्यीकरण पर 5.45 करोड़ रुपये खर्च कर नया लुक दिया गया है. क्या थी स्थिति, क्या हुआ सुधार : शहर के रिहाइशी […]
विज्ञापन
धनबाद : नगर निगम की तरफ से जिले के दो शमशान घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की गयी है. मोहलबनी एवं मटकुरिया शमशान घाट में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. दोनों घाटों के सौंदर्यीकरण पर 5.45 करोड़ रुपये खर्च कर नया लुक दिया गया है.
क्या थी स्थिति, क्या हुआ सुधार : शहर के रिहाइशी इलाके में स्थित मटकुरिया शमशान घाट की स्थिति काफी खराब थी. यहां आने वालों को काफी परेशानी होती थी. खासकर बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने में कई दिक्कतों का सामाना करना पड़ता था. कमोबेश यही हाल दामोदर तट पर स्थित मोहलबनी घाट का था. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने शनिवार को मटकुरिया घाट की सौंदर्यीकरण योजनाओं का उद्घाटन किया. बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए दोनों शमशान घाटों का पुनरुद्धार कराया गया.
मोहलबनी घाट में 3.85 करोड़ रुपये खर्च कर शेड, पार्क, स्टोर आदि बनाये गये हैं. मटकुरिया घाट में 1.60 करोड़ की लागत से नयी सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. दोनों स्थानों पर ग्रीन पार्क बनाया गया है. साथ ही तीन से चार सौ लोगों तक के बैठने की व्यवस्था की गयी है. लाश जलाने के लिए भी कई शेड बनाये गये हैं. पेयजल की व्यवस्था भी निगम के तरफ से की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




