तथागत के निदेशक पर प्रताड़ना का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 5:56 AM
धनबाद :तथागत बीएड कॉलेज, बरवाअड्डा के निदेशक अरुण कुमार पर मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने इस संबंध में एक महीने पहले शिकायत की थी. निदेशक अरुण कुमार पर महिला की मर्यादा भंग करने के लिए जोर-जबरदस्ती करने और शांति भंग करने के साथ उसका अपमान […]
धनबाद :तथागत बीएड कॉलेज, बरवाअड्डा के निदेशक अरुण कुमार पर मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने इस संबंध में एक महीने पहले शिकायत की थी. निदेशक अरुण कुमार पर महिला की मर्यादा भंग करने के लिए जोर-जबरदस्ती करने और शांति भंग करने के साथ उसका अपमान करने का आरोप लगाया गया है. पहले दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की गयी. समझौता नहीं होने पर अंतत: मामला दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










