डीवीसी के गोधर टू सर्किट ब्रेक डाउन, आधे शहर में बिजली गुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : डीवीसी के गोधर टू सर्किट में आयी खराबी से आधे शहर में 10 बजे रात तक बिजली गुल रही. बुधवार अपराह्न 2.30 बजे गोधर टू सर्किट ब्रेक डाउन हो गया. इससे केंदुआ, करकेंद, बैंक मोड़, गोधर, नया बाजार आदि इलाकों की बिजली गुल हो गयी. कर्मियों ने पेट्रोलिंग की. शाम करीब पांच बजे […]
विज्ञापन
धनबाद : डीवीसी के गोधर टू सर्किट में आयी खराबी से आधे शहर में 10 बजे रात तक बिजली गुल रही. बुधवार अपराह्न 2.30 बजे गोधर टू सर्किट ब्रेक डाउन हो गया.
इससे केंदुआ, करकेंद, बैंक मोड़, गोधर, नया बाजार आदि इलाकों की बिजली गुल हो गयी. कर्मियों ने पेट्रोलिंग की. शाम करीब पांच बजे खराबी का पता चला. तीन इंसुलेटर पंक्चर मिले थे.
इसकी मरम्मत के लिए गोधर वन सर्किट को बंद किया गया. इससे धैया व हीरापुर सब स्टेशन से आपूर्ति ठप हो गयी. खराबी दूर करने के बाद रात 10 बजे बिजली बहाल कर दी गयी. पर देर रात तक बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










