Good News: बीबीएमकेयू में फिर 27 विषयों में 130 नीड बेस्ड असिस्टेंट लेक्चरर की निकली वैकेंसी

बीबीएमकेयू में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका.
झारखंड के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कॉलेजों के लिए 27 विषयों में 130 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली गयी है.
झारखंड के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के लिए 27 विषयों में 130 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली गयी है. इनकी नियुक्ति संविदा पर होगी और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा नियमित या बैकलॉग में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति तक मान्य रहेगी.
बीबीएमकेयू ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस संबंध में विवि प्रशासन द्वारा बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2024 को शाम पांच बजे तक है. आवेदकों को बीबीएमकेयू के पोर्टल पर दिये हुए लिंक या फिर चांसलर पोर्टल पर मौजूद लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा है.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थियों को बीबीएमकेयू के रजिस्ट्रार के नाम से एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी देना है. इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि वैसे आवेदन जो इ-मेल या डाक के माध्यम से भेजे जायेंगे. वह स्वीकार नहीं किया जायेगा. आवेदकों को दिये हुए लिंक पर अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को आवेदन के साथ अपलोड करना होगा.
विवि प्रशासन ने कैंसिल की अतिथि शिक्षकों की सभी वैकेंसी
बीबीएमकेयू प्रशासन ने इसके साथ ही इससे पूर्व विवि प्रशासन द्वारा जारी गेस्ट शिक्षकों की सभी वैकेंसी को रद्द कर दी है. विवि प्रशासन ने इससे पहले पांच बार गेस्ट शिक्षकों की वैकेंसी निकाली थी. लेकिन कभी भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी थी. विवि प्रशासन ने सबसे पहले 22 नवंबर 2018, पांच मार्च 2019, 23 जुलाई 2019, 25 जनवरी 2021 और 24 फरवरी 2023 को गेस्ट शिक्षकों के लिए वैकेंसी निकाला था.
Also Read : बीबीएमकेयू में ध्वस्त हुई सफाई व्यवस्था, लगा गंदगी का अंबार
गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन करने वालों के पैसे होंगे वापस
विवि प्रशासन ने इसके साथ पूर्व में गेस्ट शिक्षक की नियुक्ति के लिए आवेदन देने वाले आवेदकों को फॉर्म का शुल्क वापस करने का भी निर्णय लिया है. आवेदन शुल्क वापस लेने को इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 मार्च 2024 तक आवेदन देना होगा. इसके बाद ऐसे आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे. इस आवेदन का फॉरमेट विवि के पोर्टल पर जारी कर दिया गया है.
बीबीएमकेयू में इन विषयों के लिए निकली है वैकेंसी
आर्ट्स एंड कल्चर -1, बांग्ला-1, बॉटनी-5, केमेस्ट्री – 12, कॉमर्स – 20, कंप्यूटर साइंस-2, इकोनॉमिक्स-8, एजुकेशन -1, इंग्लिश-10, इंवायरमेंट साइंस-2, फॉरेन लैंग्वेज – 3 (फ्रेंच – 1, जर्मन – 1 और जपानी – 1), भूगोल-5, हिन्दी-10, हिस्ट्री-5, खोरठा-1, लाइफ साइंस-दो, मैनेजमेंट-2, मास कम्यूनिकेशन-2, मैथेमेटिक्स-15, फिलॉसफी-1, फिजिक्स-10, पॉलिटिकल साइंस-3, साइकोलॉजी-2, उर्दू-1, जूलॉजी-2.
पीजी टॉपर्स से स्कॉलरशिप के आवेदन आमंत्रित
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी (सत्र 2021-23) के विभिन्न विषयों के टॉपर से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस संबंध में बुधवार को विवि प्रशासन द्वारा टॉपर्स की सूची जारी कर दी है. सभी टॉपर्स से एक मार्च, 2024 से अपने विभाग में योगदान देने के लिए कहा है. इनमें 20 छात्र टॉपर हैं और तीन छात्र सेकेंड टॉपर हैं.
इन्हें योगदान देने के लिए कहा गया
जया जयंतिका (बॉटनी), स्नेहा त्रिपाठी (इवीएस एंड डीएम), चंद्रकांत रवानी (जूलॉजी), रिया मित्रा (इंग्लिश), दीपक कुमार वर्मा (केमेस्ट्री), अरविंद कुमार हेंब्रम (जियोलॉजी), प्रीति कुमारी (होम साइंस), रिचा गुप्ता (दर्शन शास्त्र), पूनम रजक (सेकेंड टॉपर लाइफ साइंस), आस्था वर्मा (साइकोलॉजी), पूजा महतो (बांग्ला), कल्पना महतो (संस्कृत), कैलाश कुमार महतो (सोशोलॉजी), सपना गुप्ता (इकोनॉमिक्स), स्नेहा रॉय (म्यूजिक), सोनाली कुमारी (सेकेंड टॉपर हिन्दी), कुसुम कुमारी (कॉमर्स), मिथलेश कुमार मोहली (भूगोल), सजदा खातून (ऊर्दू), रुचि केजरीवाल (कंप्यूटर साइंस), सुबीर मंडल (फिजिक्स), सोनाली घोष (सेकेंड टॉपर मॉस कम्युनिकेशन).
यूजी जेनरिक पेपर की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में एक मार्च से शुरू होने वाली यूजी जेनरिक पेपर की स्पेशल परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी है. इसको लेकर बुधवार को विवि के परीक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है. जारी नोटिस में बताया गया है कि आगामी एक मार्च को धनबाद और सिंदरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने शहर के सभी कॉलेजों के भवन को अधिकृत कर लिया है.
इन कॉलेजों के भवन में प्रधानमंत्री दौरे को लेकर शहर में आये अतिरिक्त सुरक्षा बलों को ठहराया जा रहा है. इसके साथ ही आगामी तीन मार्च से जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस प्रशिक्षण कार्य के लिए शहर के चार बड़े कॉलेजों के भवन को जिला प्रशासन ने ले लिया है. इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने यूजी सत्र (2015-18 से लेकर 2019-22) के जेनरिक पेपर की स्पेशल परीक्षा स्थगित कर दी है. परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




