नौकरी के नाम पर महिला से 35 हजार रुपये की ठगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट में बहाली देख फंसी महिला लैपटॉप, आइफोन देने के बहाने रुपये जमा कराये धनबाद : मोबाइल कंपनी में नौकरी के नाम पर बेकारबांध की एक महिला से 35 हजार रुपये की ठगी की गयी है. मामले की शिकायत महिला ने धनबाद थाना में की है. बताया कि वह अपने मायके धनबाद आयी हुई […]
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट में बहाली देख फंसी महिला
लैपटॉप, आइफोन देने के बहाने रुपये जमा कराये
धनबाद : मोबाइल कंपनी में नौकरी के नाम पर बेकारबांध की एक महिला से 35 हजार रुपये की ठगी की गयी है. मामले की शिकायत महिला ने धनबाद थाना में की है. बताया कि वह अपने मायके धनबाद आयी हुई थी. पांच दिन पूर्व उसने मोबाइल पर देखा कि एक मोबाइल कंपनी में भारी संख्या में बहाली है. इस पर महिला ने उस वेबसाइट पर अपना डिटेल भेज दिया.
अगले दिन उसके मोबाइल पर कॉल आया कि नौकरी के लिए उसका चयन हो गया है. इस बाबत कंपनी उसे एक लैपटॉप दे रही है. इसके लिए उन्हें सिक्यूरिटी मनी के रूप में दस हजार रुपये जमा करने होंगे. इसके लिए महिला को एक अकाउंट नंबर भी दिया गया. महिला ने उसमें पैसे जमा करा दिये. अगले दिन उसे फिर फोन आया.
महिला से कहा गया कि उसे एक बड़े पोस्ट पर नौकरी दी जाएगी. कंपनी उसे आइफोन भी देगी. इसके लिए उसे 25 हजार जमा कराने होंगे. महिला ने उसके बाद खाता में 25 हजार रुपये जमा करा दिये. पैसे जमा कराने के बाद उक्त नंबर को बंद कर दिया गया. महिला के लगातार फोन करने के बाद भी उस नंबर पर फोन नहीं लगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










