पीएन सिंह ने कीर्ति आजाद को 4.86 लाख मतों से हरा बनायी जीत की हैट्रिक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को चार लाख 86 हजार 184 लाख मतों से हरा कर यहां जीत की हैट्रिक बनायी. साथ ही पूरे झारखंड में लगातार दूसरी बार सबसे ज्यादा मतों से जीतने का भी कीर्तमान बनाया. गुरुवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को चार लाख 86 हजार 184 लाख मतों से हरा कर यहां जीत की हैट्रिक बनायी. साथ ही पूरे झारखंड में लगातार दूसरी बार सबसे ज्यादा मतों से जीतने का भी कीर्तमान बनाया.
गुरुवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के 2539 बूथों पर पड़े मतों की गिनती बरवाअड्डा बाजार समिति परिसर में सुबह आठ बजे शुरू हुई. मतगणना की प्रक्रिया रात 11.10 बजे पूरी हुई. भाजपा प्रत्याशी को कुल 8,27,234 मत मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 3,41,040 वोट ही मिला. इसमें डाक मतपत्र भी शामिल हैं.
इनके अलावा किसी भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची. 4,303 लोगों ने नोटा के पक्ष में मत डाला. भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह को सभी छह विधानसभा क्षेत्र में लीड मिला. सबसे अधिक बोकारो तथा सबसे कम झरिया विधानसभा क्षेत्र में लीड मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










