धरातल पर नहीं उतर पाया महागठबंधन

धनबाद : धनबाद सीट में महागठबंधन का कमाल धरातल पर नहीं दिखा. यहां महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस के कीर्ति आजाद उतरे थे. लेकिन पूरे चुनाव के दौरान प्रत्याशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी समन्वय स्थापित नहीं हो पाया. कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, मासस का यहां महागठबंधन था. वाम दलों ने भी यहां कांग्रेस प्रत्याशी […]
धनबाद : धनबाद सीट में महागठबंधन का कमाल धरातल पर नहीं दिखा. यहां महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस के कीर्ति आजाद उतरे थे. लेकिन पूरे चुनाव के दौरान प्रत्याशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी समन्वय स्थापित नहीं हो पाया. कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, मासस का यहां महागठबंधन था.
वाम दलों ने भी यहां कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया था. कागज पर यहां विपक्षी दलों का गठबंधन मजबूत लग रहा था. खासकर निरसा, सिंदरी विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी खासा मत पाने की उम्मीद पाले हुए थे. लेकिन, किसी भी विस क्षेत्र में विपक्षी दलों के गठबंधन का प्रभाव नहीं दिखा. अधिकांश बूथों पर एजेंट तक नहीं थे. सहयोगी दलों में सिर्फ मासस के ही नेता, कार्यकर्ता सिंदरी, निरसा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




