17 से और बढ़ेगी गर्मी पारा फिर होगा 40 पार

धनबाद : कोयलांचल में कहर बरपाती गर्मी से लोगों को लगातार दूसरे दिन थोड़ी राहत मिली. मंगलवार को भी यहां पारा 40 डिग्री से नीचे 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सोमवार की रात हुई भारी बारिश का असर मंगलवार को भी देखने को मिला. आज सुबह से मौसम साफ था. धूप तो निकली, लेकिन बहुत […]
धनबाद : कोयलांचल में कहर बरपाती गर्मी से लोगों को लगातार दूसरे दिन थोड़ी राहत मिली. मंगलवार को भी यहां पारा 40 डिग्री से नीचे 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सोमवार की रात हुई भारी बारिश का असर मंगलवार को भी देखने को मिला. आज सुबह से मौसम साफ था. धूप तो निकली, लेकिन बहुत तीखी नहीं थी.
दोपहर बाद धूप में और नरमी आयी. आसमान में बादल छाने लगे तथा ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली. देर शाम आसमान में बिजली कड़कने तथा किसी-किसी क्षेत्र में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. बुधवार को पारा 39 डिग्री रहने की संभावना है. कल भी लू नहीं चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार 17 मई से यहां गर्मी एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है. पारा फिर 40 डिग्री पार जाने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










