धनबाद से कीर्ति, खूंटी से कालीचरण कांग्रेस प्रत्याशी

Updated at : 09 Apr 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद से कीर्ति, खूंटी से कालीचरण कांग्रेस प्रत्याशी

रांची : धनबाद से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी. अब तक हजारीबाग के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर […]

विज्ञापन

रांची : धनबाद से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी. अब तक हजारीबाग के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पहली बार झारखंड से चुनाव लड़ेंगे.

बिहार में कीर्ति आजाद को जगह नहीं मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने धनबाद से उतारा है. उधर खूंटी में कालीचरण मुंडा पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं. इन पर दोबारा कांग्रेस ने भरोसा किया है. इस सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु का नाम चल रहा था. कांग्रेस ने सात सीटों में से छह पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. हजारीबाग में प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है.

रांची समेत चार सीटों पर कल से नामांकन

राज्य में दूसरे चरण के लिए छह मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. इस चरण में रांची, कोडरमा, खूंटी व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है. सभी चार सीटों के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे. 20 अप्रैल को स्क्रूटनी की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है. मतगणना की तिथि 23 मई निर्धारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola