भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद धनबाद से लड़ेंगे चुनाव

रांची : कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें प्रमुख नाम कीर्ति आजाद का है जिन्हें झारखंड के धनबाद से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक धनबाद से आजाद और झारखंड की खूंटी सीट से ही कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया […]
रांची : कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें प्रमुख नाम कीर्ति आजाद का है जिन्हें झारखंड के धनबाद से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक धनबाद से आजाद और झारखंड की खूंटी सीट से ही कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है.
वर्तमान में बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद कीर्ति आजाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल ��ुए थे. पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे.
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर तालमेल के तहत दरभंगा की सीट राजद के खाते में चली गयी. इसके बाद से यह अटकलें लगायी जा रही थीं कि आजाद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










