आयकर सर्वे में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर

विश्वनाथ नर्सिंग होम का नहीं मिला हिसाब-किताब मार्बल सेंटर में एक करोड़ का रिकॉर्ड नहीं धनबाद : आयकर विभाग द्वारा धनबाद एवं गिरिडीह में तीन ठिकानों पर किये गये आयकर सर्वे में बड़े पैमाने पर कर वंचना का खुलासा हुआ है. धनबाद परिक्षेत्र के संयुक्त आयकर आयुक्त वन मानस मंडल के नेतृत्व में बुधवार को […]
विश्वनाथ नर्सिंग होम का नहीं मिला हिसाब-किताब
मार्बल सेंटर में एक करोड़ का रिकॉर्ड नहीं
धनबाद : आयकर विभाग द्वारा धनबाद एवं गिरिडीह में तीन ठिकानों पर किये गये आयकर सर्वे में बड़े पैमाने पर कर वंचना का खुलासा हुआ है. धनबाद परिक्षेत्र के संयुक्त आयकर आयुक्त वन मानस मंडल के नेतृत्व में बुधवार को शुरू हुआ सर्वे गुरुवार को समाप्त हुआ. सूत्रों के अनुसार गिरिडीह में लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री में लगभग ढाई करोड़ का हिसाब-किताब नहीं मिला.
आयकर विभाग ने कंपनी को तत्काल 80 लाख रुपये एडवांस टैक्स के रूप में देने को कहा है. इसके लिए कंपनी ने एक सप्ताह का समय मांगा है. वहीं विश्वनाथ नर्सिंग होम गिरिडीह में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का पता चला है. वहां आय-व्यय का कुछ रजिस्टर ही नहीं मिला. बताया गया कि नर्सिंग होम का एकाउंटेंट छुट्टी पर हैं. विभाग ने दो दिनों के अंदर सारा रजिस्टर के साथ एकाउंटेंट को मुख्यालय तलब किया है. इसके बाद आकलन होगा.
मार्बल सेंटर का आज होगा मूल्यांकन : मार्बल सेंटर धनबाद के बरवाअड्डा एवं गोल बिल्डिंग स्थित प्रतिष्ठानों में भी लगभग एक करोड़ का हिसाब-किताब मेंटेन नहीं पाया गया. यहां भी स्टॉक रजिस्टर व कैशबुक में गड़बड़ी पायी गयी है. शुक्रवार को आयकर कार्यालय में प्रतिष्ठान के संचालक को बुलाया गया है. कल ही इस प्रतिष्ठान पर एडवांस टैक्स की राशि तय होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




