धनबाद : प्राइवेट सुरक्षा गार्ड ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

धनबाद : धनबाद के नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने पार्षद निर्मल मुखर्जी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है. उन्होंने पार्षद पर लेटर पैड का दुरुपयोग कर रंगदारी मांगने के लगे आरोप की जांच करने का आग्रह किया है. दूसरी ओर पार्षद निर्मल मुखर्जी ने रविवार को धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर नगर अायुक्त […]
धनबाद : धनबाद के नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने पार्षद निर्मल मुखर्जी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है. उन्होंने पार्षद पर लेटर पैड का दुरुपयोग कर रंगदारी मांगने के लगे आरोप की जांच करने का आग्रह किया है. दूसरी ओर पार्षद निर्मल मुखर्जी ने रविवार को धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर नगर अायुक्त पर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
आशंका जतायी है कि कभी भी उन पर जानलेवा हमला हो सकता है या झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है. इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने कहा : नगर आयुक्त व पार्षद दोनों की तरफ से आवेदन मिला है. जांच चल रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




