धनबाद : अंदर चल रही थी गवाही, बाहर टेंशन में थे समर्थक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : सोमवार को 28 कोर्ट भवन में नीरज सिंह हत्याकांड को लेकरगवाही चल रही थी. बाहर कोर्ट परिसर एवं आस-पास के इलाके में सिंह मैंशन एवं रघुकुल समर्थक टेंशन में थे. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोर्ट इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही […]
विज्ञापन
धनबाद : सोमवार को 28 कोर्ट भवन में नीरज सिंह हत्याकांड को लेकरगवाही चल रही थी. बाहर कोर्ट परिसर एवं आस-पास के इलाके में सिंह मैंशन एवं रघुकुल समर्थक टेंशन में थे. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोर्ट इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी.
21 मार्च 2017 को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या सरेशाम स्टील गेट में कुंती निवास के पास हो गयी थी. इस मामले में आज झरिया विधायक संजीव सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ ट्रायल शुरू हुआ. पहले दिन तीन गवाहों की गवाही हुई. जिसमें दिवंगत डिप्टी मेयर के भाई सह वर्तमान डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह की गवाही अधूरी रह गयी.
गवाहों को विभिन्न पक्षों के अधिवक्ताओं ने जिरह किया. इस मामले में अगले दो दिनों तक गवाही चलेगी. गवाही के दौरान नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह कोर्ट परिसर में अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे.
कोर्ट परिसर में डटे थे मैंशन समर्थक : गवाही को लेकर सुबह से ही विधायक संजीव सिंह के समर्थक कोर्ट परिसर पहुंचने लगे थे. उम्मीद थी कि विधायक को सशरीर कोर्ट में पेश किया जायेगा. लेकिन, विधायक सहित सभी 11 आरोपियों को वीसी के जरिये पेश किया गया. समर्थक कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने तक बाहर डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




