ePaper

वास्तु विहार के सीएमडी व जहानाबाद निवासी संजय सिंह समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 14 Dec 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
वास्तु विहार के सीएमडी व जहानाबाद निवासी संजय सिंह समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

धनबाद/गोविंदपुर : रीयल इस्टेट कंपनी वास्तु विहार के कार्यकारी प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह (42) तथा उनके चालक विवेक कुमार चौरसिया (27) की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं, कार्यकारी निदेशक मनोज झा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. हादसा धनबाद के गोविंदपुर में जीटी रोड पर कालाडीह मोड़ के पास […]

विज्ञापन
धनबाद/गोविंदपुर : रीयल इस्टेट कंपनी वास्तु विहार के कार्यकारी प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह (42) तथा उनके चालक विवेक कुमार चौरसिया (27) की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं, कार्यकारी निदेशक मनोज झा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. हादसा धनबाद के गोविंदपुर में जीटी रोड पर कालाडीह मोड़ के पास सुबह आठ बजे हुआ.
गया से कोलकाता साइट देखने जा रहे संजय सिंह की कार एक ट्रेलर से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही संजय सिंह व चालक विवेक की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल मनोज झा को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच के डॉक्टरों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों और कंपनी के अधिकारियों को दी.
सीएमडी संजय सिंह का परिवार लालपुर (रांची) में रहता है. शाम में दोनों शवों को परिजन अंतिम संस्कार के लिए घर ले गये.साइट विजिट करने गया से जा रहे थे कोलकाता : इएमडी संजय कुमार सिंह, कार्यकारी निदेशक मनोज झा साइट विजिट करने कार से गया से कोलकाता जा रहे थे. उन्हें गोविंदपुर में वास्तु विहार के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करना था.
उनका वाहन कोलकाता लेन में चल रहा था. कालाडीह मोड़ के पास एक ट्रेलर दिल्ली लेन की ओर घूम रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया अौर कार ट्रेलर में जा घुसी. घटनास्थल पर ही संजय कुमार सिंह एवं चालक विवेक ने दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठे मनोज झा गंभीर रूप से घायल हो गये. गोविंदपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सभी को पीएमसीएच पहुंचाये. वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल मनोज झा को रेफर कर दिया. घटना के बाद चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया.
सदमे में वास्तु विहार परिवार
पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के परिजन शाम के वक्त शव अपने घर ले गये. संजय का शव पैतृक गांव ले जाया गया, वहीं विवेक का शव पतरातू ले जाया गया. शाम छह बजे तक पीएमसीएच में वास्तु विहार के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. निधन से पूरा वास्तु विहार परिवार सदमे में है. कंपनी में लगभग 1200 अधिकारी व कर्मी कार्यरत हैं.
रांची में रहता है संजय का परिवार
संजय सिंह गया के धनकौल (मखदुमपुर) के रहनेवाले थे. स्व सिद्धेश्वर सिंह के बड़े पुत्र संजय का परिवार रांची के लालपुर में रहता है. कांटाटोली में उनका ऑफिस है. संजय काे एक पुत्र है. वहीं चालक विवेक चौरसिया पतरातू थर्मल पावर के समीप के कोतो गांव का रहनेवाला था. वह अविवाहित था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola