धनबाद में " 400 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
Updated at : 01 Dec 2018 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नमामि गंगे प्रोजेक्ट फेज-2 के तहत झारखंड में दामोदर नदी के किनारे बसे तीन शहरों धनबाद, रामगढ़ और फुसरो में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जायेगा. धनबाद में 400 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जायेगा. शुक्रवार को नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह को नमामि गंगे परियोजना के तहत होनेवाली […]
विज्ञापन
रांची : नमामि गंगे प्रोजेक्ट फेज-2 के तहत झारखंड में दामोदर नदी के किनारे बसे तीन शहरों धनबाद, रामगढ़ और फुसरो में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जायेगा. धनबाद में 400 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जायेगा. शुक्रवार को नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह को नमामि गंगे परियोजना के तहत होनेवाली आधारभूत संरचना निर्माण की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गयी. बताया गया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया गया है.
सचिव को प्रस्तावित प्लांट का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया. सचिव ने अधिकारियों को टीम बनाकर धनबाद स्थल चयन करने के निर्देश दिये. कहा कि धनबाद, बोकारो और रामगढ़ के उपायुक्तों से बात कर प्लांट के लिए जमीन उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाये. जगह का चयन होने के बाद स्थानीय निकायों के स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर योजना की जानकारी दें और उनके सुझावों को भी अमल में लायें.
फुसरो में 120 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : स्टेट अरबन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि धनबाद में लगभग 400 करोड़ से तथा फुसरो में लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जायेगा.
रामगढ़ के लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन के बाद शहरों में साफ-सफाई के स्तर में सुधार होगा. लोगों का जीवन स्तर बदलेगा. दामोदर नदी के पानी से प्रदूषण का स्तर भी कम होगा. मालूम हो कि झारखंड में गंगा के साथ दामोदर और सोन नदी को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है. बैठक में जुडको के पीडीटी एसके साहू और अन्य अधिकारी मौजूद थे.
उपायुक्तों को जमीन के लिए पत्र लिखने के निर्देश
सचिव ने धनबाद, बोकारो और रामगढ़ के डीसी को जमीन के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिये. धनबाद और फुसरो में बनने वाले एसटीपी के डीपीआर में आवश्यक संशोधन करने को कहा. रामगढ़ में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट कंसल्टेंट को प्रस्तुत करने को कहा. बताया कि तीनों शहरों में एसटीपी का निर्माण नमामि गंगे परियोजना से और सीवरेज नेटवर्क का निर्माण राज्य सरकार, वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक या डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड ट्रस्ट से करायी जायेगी. सीवरेज लाइन के साथ ड्रिंकिंग वाटर सप्लाई पाइपलाइन, ड्रेनेज और सड़क का निर्माण इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान के तहत एक साथ कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




