नीरज हत्याकांड के दो शूटर दूसरे जेल शिफ्ट
Updated at : 28 Nov 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर कुर्बान अली उर्फ सोनू (सरैया मुस्तफाबाद, कादीपुर, जिला सुल्तानपुर) तथा मास्टर माइंड पंकज सिंह को मंगलवार को धनबाद जेल से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिंह को रांची होटवार जेल भेजा गया. जबकि कुर्बान को गिरिडीह जेल भेजा […]
विज्ञापन
धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर कुर्बान अली उर्फ सोनू (सरैया मुस्तफाबाद, कादीपुर, जिला सुल्तानपुर) तथा मास्टर माइंड पंकज सिंह को मंगलवार को धनबाद जेल से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिंह को रांची होटवार जेल भेजा गया. जबकि कुर्बान को गिरिडीह जेल भेजा गया है.
दोनों को अलग-अलग समय में धनबाद जेल से निकाला गया. इस हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद तीन अन्य शूटरों को भी अगले दो दिनों के अंदर धनबाद जेल से अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी है. हालांकि, इस मामले में धनबाद जेल में बंद शूटरों की तरफ से आज कोर्ट में एक आवेदन दे कर धनबाद जेल से बाहर स्थानांतरित नहीं करने की अपील की गयी है.
संजीव सिंह के डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई
धनबाद़ पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले की सुनवाई मंगलवार को जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह, डब्लू मिश्रा, धनजी, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, संजय सिंह व शूटर अमन सिंह की पेशी करायी गयी. संजीव के डिस्चार्ज पिटीशन पर उनके अधिवक्ता मो जावेद ने बहस जारी रखी. उक्त पिटीशन पर 28 नवंबर को फिर बहस होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




