झरिया : छठ में भी झरिया को नहीं मिला पानी

Updated at : 13 Nov 2018 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
झरिया : छठ में भी झरिया को नहीं मिला पानी

झरिया : महापर्व छठ में भी जलापूर्ति नहीं होने से सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. इसके विरोध में स्थानीय महिलाओं ने बाटा मोड़ में चूड़ी व झाडू लेकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित महिलाओं ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने कहा कि आज खरना के दिन प्रसाद बनाने के लिए शुद्ध […]

विज्ञापन

झरिया : महापर्व छठ में भी जलापूर्ति नहीं होने से सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. इसके विरोध में स्थानीय महिलाओं ने बाटा मोड़ में चूड़ी व झाडू लेकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित महिलाओं ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने कहा कि आज खरना के दिन प्रसाद बनाने के लिए शुद्ध पानी उन लोगों के पास नहीं है. नेतृत्व पूर्व पार्षद अनूप साव ने किया. श्री साव ने कहा कि विगत छह माह से झरियावासी पानी की किल्लत झेल रहे हैं.

हद तो तब हो गयी, जब छठ पर भी उन्हें पानी नहीं मुहैया कराया जा सका. ऐसी सरकार और ऐसे जनप्रतिनिधि का क्या औचित्य है. झरिया की जनता अब इन्हें सबक सिखायेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज साव, नरेश साव, संजय साव, गौरव गुप्ता, महावीर प्रसाद वर्मा, राजेश मंडल, विनोद भगत, फूक्कू साव, विनोद साव, सनोज साव, मिनी साव, आकाश साव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अमन गुप्ता, जयदत अग्रवाल, अमित साव, कल्लू साव, मनोज वर्मा, राजेश बाउरी, सुरेंद्र वर्मा, संदीप सिंह, राजू सिंह और महिलाओं में ममता देवी, सरिता देवी, शांति देवी, धनपति देवी, मीना देवी, मूर्ति देवी, जूली देवी, पिंकी देवी, बेबी देवी, मालती देवी, पूनम देवी, कविता देवी, कौशल्या देवी, सोनी देवी, अनिता देवी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola