पीएमसीएच की अपनी वेबसाइट जल्द

Updated at : 14 Jun 2014 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
पीएमसीएच की अपनी वेबसाइट जल्द

धनबाद: लगभग तीन वर्ष से बंद पड़ी पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की वेबसाइट जल्द इंटरनेट पर देखी जा सकेगी. इससे जुड़ी तमाम जानकारियां एक क्लिक में प्राप्त हो सकेगी. इसके लिए पीएमसीएच प्रबंधन तैयारी में जुट गया है. इंटरनेट विशेषज्ञों से सेवा ली जा रही है. ज्ञात हो कि प्रभात खबर ने पीएमसीएच की […]

विज्ञापन

धनबाद: लगभग तीन वर्ष से बंद पड़ी पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की वेबसाइट जल्द इंटरनेट पर देखी जा सकेगी. इससे जुड़ी तमाम जानकारियां एक क्लिक में प्राप्त हो सकेगी. इसके लिए पीएमसीएच प्रबंधन तैयारी में जुट गया है. इंटरनेट विशेषज्ञों से सेवा ली जा रही है. ज्ञात हो कि प्रभात खबर ने पीएमसीएच की अपनी वेबसाइट्स नहीं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी.

50 हजार रुपये होंगे खर्च : पीएमसीएच प्रबंधन के अनुसार पांच वर्ष पहले पीएमसीएच की वेबसाइट लांच की गयी थी. इसके बाद फी आदि नहीं होने के कारण वेबसाइट तीन वर्ष पहले बंद हो गये थे. इस बार सरकार ने अतिरिक्त फंड मुहैया कराया है. पचास हजार रुपये खर्च किये जाने हैं.

वाइ-फाई से कनेक्ट होंगे लाइब्रेरी व कैंपस : पीएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि वेबसाइट बन जाने के बाद तमाम कैंपस को वाइ-फाइ से कनेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जल्द निर्माणाधीन ऑडिटोरियम से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी का काम पूरा होने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola