कोल बोर्ड के सदस्यों ने सहायक निबंधक का किया घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसायटी लि के पदाधिकारी पर कार्रवाई संबंधी सरकारी आदेश का पालन नहीं होने को लेकर गुरुवार को बोल बोर्ड सोसायटी के सदस्यों ने सहायक निबंधक सहयोग समिति का घेराव किया. सरकारी आदेश का पालन नहीं करने पर जवाब तलब किया. नेतृत्व कर रहे अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि […]
विज्ञापन
धनबाद : कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसायटी लि के पदाधिकारी पर कार्रवाई संबंधी सरकारी आदेश का पालन नहीं होने को लेकर गुरुवार को बोल बोर्ड सोसायटी के सदस्यों ने सहायक निबंधक सहयोग समिति का घेराव किया.
सरकारी आदेश का पालन नहीं करने पर जवाब तलब किया. नेतृत्व कर रहे अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पिछले छह माह से क्रेडिट सोसायटी बंद है. सरकारी आदेश के बाद भी विभागीय पदाधिकारी पूरी तरह मौन है. समिति में कार्यरत 12 कर्मचारी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं.
बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, ट्यूशन फीस चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही है. समिति कर्मी जिला से लेकर राज्य प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं. सुननेवाला कोई नहीं है. त्योहार का मौसम है. घर-घर में परेशानियां बढ़ रही है. पर विभागीय पदाधिकारी चुप्पी लगाये बैठे हैं. अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है.
सदस्यों से प्राप्त कटौतियां बेकार जा रही है. इसके लिए पूर्ण रूप से विभाग जिम्मेवार है. 6 अक्तूबर को जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय व 9 अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. घेराव कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, हेतलाल नोनिया, जानकारी बेलदार, संजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




