24 घंटे बिजली के लिए झावियुमो ने किया 12 घंटे भजन-कीर्तन
Updated at : 03 Oct 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : झारखंड विकास युवा मोर्चा धनबाद की ओर से बिजली संकट के खिलाफ मंगलवार को झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम,धनबाद क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष शाम छह बजे से 12 घंटे के लिए भजन-कीर्तन शुरू किया गया. गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार को सदबुद्धि देने की […]
विज्ञापन
धनबाद : झारखंड विकास युवा मोर्चा धनबाद की ओर से बिजली संकट के खिलाफ मंगलवार को झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम,धनबाद क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष शाम छह बजे से 12 घंटे के लिए भजन-कीर्तन शुरू किया गया. गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की गयी.
इससे पूर्व मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भजन कीर्तन के माध्यम से झावियुमो ने धनबाद जिले में प्रतिदिन 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने की मांग की.
कहा गया कि धनबाद को अंधेरे में धकेल दिया गया है. जनता 2019 के चुनाव में इसका जवाब देगी. इस दौरान झरिया के कलाकार गुलाब ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
ये थे उपस्थित : कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद, केंद्रीय महामंत्री रमेश कुमार राही, केंद्रीय सचिव सरोज सिंह, केंद्रीय सदस्य योगेंद्र यादव, केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र हांसदा, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, युवा मोर्चा महामंत्री दिलीप चौधरी, फिरोज दत्ता, राजीव शर्मा, अजीत पांडेय, विनोद पासवान, शाहनवाज आलम, मुनिलाल राम, राकेश सिंह, कन्हैया पांडेय, मुन्ना खान, अवधेश यादव, सपन कुम्हार, शिव शंकर दास, दीपक साव, दलगोविंद मुर्मू, गीता हेंब्रम, संजय हांसदा, प्रमोद हेंब्रम, भीम डे, अमित नोनिया, शाने रहमत समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




