धनबाद : प्रिंस और रितिक खान के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गैंग्स ऑफ वासेपुर. फहीम के पुत्र इकबाल के खिलाफ प्रस्ताव खारिज रांची-धनबाद : झारखंड हाइकोर्ट की क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) एडवाइजरी बोर्ड की शनिवार को बैठक हुई. बोर्ड ने रांची, जमशेदपुर व धनबाद जिले से प्राप्त छह प्रस्तावों पर विचार किया. रांची के मोहम्मद फिरोज कुरैशी, धनबाद के रितिक खान व प्रिंस खान, जमशेदपुर के […]
विज्ञापन
गैंग्स ऑफ वासेपुर. फहीम के पुत्र इकबाल के खिलाफ प्रस्ताव खारिज
रांची-धनबाद : झारखंड हाइकोर्ट की क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) एडवाइजरी बोर्ड की शनिवार को बैठक हुई. बोर्ड ने रांची, जमशेदपुर व धनबाद जिले से प्राप्त छह प्रस्तावों पर विचार किया. रांची के मोहम्मद फिरोज कुरैशी, धनबाद के रितिक खान व प्रिंस खान, जमशेदपुर के मोहम्मद रिंकू उर्फ अशरफ के खिलाफ सीसीए लगाने के प्रस्ताव को बोर्ड ने स्वीकार कर लिया
उसे अनुमोदित कर दिया, जबकि धनबाद के इकबाल खान तथा जमशेदपुर के राजा शर्मा के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से सीसीए लगाने संबंधी प्रस्ताव सुनवाई के बाद खारिज कर दी गयी. एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता जस्टिस अनंत बिजय सिंह ने की. रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ, रांची के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित थे. सुनवाई के दाैरान रांची के उपायुक्त, एसएसपी, धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी तथा जमशेदपुर के उपायुक्त व एसएसपी सशरीर उपस्थित थे.
प्रिंस खान घाघीडीह जेल में बंद गैंगस्टर फहीम खान का भांजा है. रितिक खान प्रिंस का खास मददगार
है. जबकि इकबाल खान फहीम का बेटा है. तीनों धनबाद जेल में बंद है. आज सुनवाई में तीनों को रांची ले जाया गया. जबकि शाम को धनबाद जेल ले आया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










