धनबाद : 300 रैक कोयला प्रतिदिन डिस्पैच करे कोल कंपनियां

Updated at : 23 Sep 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : 300 रैक कोयला प्रतिदिन डिस्पैच करे कोल कंपनियां

सात घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले कोयला मंत्री पीयूष गोयल धनबाद : देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोल कंपनियों को हर हाल में लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन-डिस्पैच करना होगा. लक्ष्य से कम उत्पादन व डिस्पैच किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कोल कंपनियां हर हाल में […]

विज्ञापन
सात घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले कोयला मंत्री पीयूष गोयल
धनबाद : देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोल कंपनियों को हर हाल में लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन-डिस्पैच करना होगा. लक्ष्य से कम उत्पादन व डिस्पैच किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
कोल कंपनियां हर हाल में लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन-डिस्पैच सुनिश्चित करें. कोल कंपनियां प्रतिदिन 2.10 मिलियन टन कोयला उत्पादन करें और 300 रैक कोयला डिस्पैच करें, ताकि पावर कंपनियों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.
यह बातें कोयला सह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कही. वह शनिवार को देश की पावर कंपनियों में व्याप्त कोयला संकट को दूर करने को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोल इंडिया व उसकी सहायक कंपनियां, रेलवे व पावर कंपनियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मैराथन समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीसीसीएल 20 रैक ही कोयला डिस्पैच कर रहा है, जिसे बढ़ा कर 24 रैक प्रतिदिन कोयला डिस्पैच के निर्देश दिये.
बीसीसीएल को प्रतिदिन 1 लाख टन कोयला उत्पादन व 1.10 लाख टन कोयला डिस्पैच करने के बात कही. वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोल इंडिया चेयरमैन एके झा, बीसीसीएल सीएमडी अजय कुमार सिंह, इसीएल सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा, सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह, बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी (परिचालन) देवल गंगोपाध्याय, निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) एनके त्रिपाठी, निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर व निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्रा के अलावे सभी कोल कंपनियों के सीएमडी, निदेशक के अलावे, रेलवे, पावर कंपनियों अधिकारी उपस्थित थे.
पावर कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर कोयला आपूर्ति के निर्देश
मंत्री श्री गोयल ने कोल कंपनियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के पावर प्लांटों को अधिक से अधिक कोयला डिस्पैच करने की बात कही. साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, तेलांगना व कर्नाटक को भी पर्याप्त मात्रा में कोयले आपूर्ति के निर्देश दिये. साथ ही जिन पावर कंपनियों के पास कम दिनों का कोयला शेष है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोयला आपूर्ति करने के निर्देश दिये.
ज्वाइंट वेंचर से बंद पावर प्लांटों का संचालन होगा
कोयला मंत्री श्री गोयल ने कोयला के अभाव में एनटीपीसी की बंद पावर प्लांटों को कोल इंडिया व एनटीपीसी के ज्वाइंट वेंचर पर चलाने की बात कही है, ताकि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक ऊर्जा का उत्पादन संभव हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola