छात्रों को डिप्रेशन से बचाने लिए आइएसएम-आइआइटी में नियुक्त होंगे काउंसिलर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : हाल कि दिनों में देश भर के आइआइटी सहित अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में छात्र व छात्राओं द्वारा आत्महत्या की बढ़ती दर से सबक लेते हुए आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ को नियुक्त करने का फैसला लिया था. हालांकि अभी इनकी नियुक्ति नहीं हो पायी है. लेकिन हालिया घटना के बाद आइआइटी […]
विज्ञापन
धनबाद : हाल कि दिनों में देश भर के आइआइटी सहित अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में छात्र व छात्राओं द्वारा आत्महत्या की बढ़ती दर से सबक लेते हुए आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ को नियुक्त करने का फैसला लिया था. हालांकि अभी इनकी नियुक्ति नहीं हो पायी है.
लेकिन हालिया घटना के बाद आइआइटी आइएसएम प्रबंधन जल्द एक काउंसेलर नियुक्त करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो एमके सिंह ने बताया कि जल्द ही एक मनोवैज्ञानिक सह काउंसेलर की नियुक्ति की जायेगी. वह छात्रों को डिप्रेशन से बचने के लिए काउंसेलिंग करेंगे.
अन्य आइआइटी में है काउंसेेलिंग व्यवस्था : आइआइटी दिल्ली, मुंबई, कानपुर व चेन्नई में छात्रों को डिप्रेशन से बचाने के लिए काउसेंलिंग सर्विस उपलब्ध है. इसी तर्ज पर आइआइटी आइएसएम में भी काउंसेलिंग सर्विस शुरू करने की योजना है. इसके लिए मनोविशेषज्ञ की नियुक्ति की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










