Dhanbad News : कोल डंप में खड़े डोजर से 120 लीटर डीजल की लूट
Published by : UMESH PRASAD SRIVASTAVA Updated At : 17 Oct 2025 7:45 PM
विज्ञापन
Dhanbad News : अपराधियों ने डंप में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर किया पथराव
विज्ञापन
Dhanbad News :
लोयाबाद.
बासुदेवपुर कोलियरी डंप में गुरुवार की रात अपराधियों ने धावा बोल वहां खड़े डोजर से करीब 120 लीटर डीजल लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया. सुबह सुरक्षाकर्मी पप्पू पासवान ने इसकी शिकायत कोलियरी प्रबंधन से की. कोलियरी प्रबंधन द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि बासुदेवपुर कोल डंप में आये दिन चोर डीजल चोरी के लिए आ धमकते हैं और चोरी कर आराम से चलते बनते हैं. चोरों के डर से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं होता है. कर्मियों में चोरों का भय व्याप्त है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










