dhanbad news : बस्ती में बंद घर का ताला तोड़ 12 लाख की चोरी

Updated at : 05 Oct 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
dhanbad news  : बस्ती में बंद घर का ताला तोड़ 12 लाख की चोरी

बंद आवास से सिजुआ में 12 लाख की हो गयी चोरी

विज्ञापन

dhanbad news : बरोरा थानांतर्गत चिटाही बस्ती निवासी सुभाष महतो के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात नकदी समेत 12 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी सपरिवार बोकारो स्थित अपनी ससुराल में था. घटना की जानकारी गुरुवार की शाम ससुराल से घर पहुंचने पर हुई. इस बाबत भुक्तभोगी की शिकायत पर बरोरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. सुभाष महतो ने शिकायत में कहा है कि दो अक्टूबर को सपरिवार बोकारो के कुम्हरी अपनी ससुराल गया था. तीन अक्टूबर की शाम घर लौटने पर ताला खुला नहीं. बाद में एक झटके में ताला खुल गया. घर के अंदर अलमारी खुला था. सामान बिखरे थे. चोरों ने अलमारी में रखे कमेटी का साढ़े तीन लाख नकद, पहले से रखे दो लाख रुपये तथा पर्स में रखे 50 हजार कुल छह लाख रुपये गायब थे. पत्नी का रखा लगभग छह लाख का आभूषण भी गायब था. चोरों ने कुल 12 लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

पेंशन दिलाने के नाम पर दिव्यांग महिला से 25 हजार की ठगी

तेतुलमारी सुभाष चौक निवासी दिव्यांग महिला रुखसाना परवीन ने चंदौर निवासी विमल कुमार वर्मा व सुजीत कुमार के खिलाफ दिव्यांग पेंशन दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते तेतुलमारी थाने में शिकायत की है. पुलिस जांच कर रही है. इधर आरोपी विमल कुमार वर्मा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola