रघुकुल के लोगों को क्यों बचाया जा रहा है?
Updated at : 28 Aug 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : पेशी के लिए लाये गये विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट परिसर में कुछ मीडियाकर्मियों से कहा कि यह खुलासा हो गया है कि रंजय हत्याकांड की साजिश रघुकुल में रची गयी थी. फिर रघुकुल को लोगों को क्यों बचाया जा रहा है. जिस बंगला में साजिश रची गयी वहां के लोगों को मालूम […]
विज्ञापन
धनबाद : पेशी के लिए लाये गये विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट परिसर में कुछ मीडियाकर्मियों से कहा कि यह खुलासा हो गया है कि रंजय हत्याकांड की साजिश रघुकुल में रची गयी थी. फिर रघुकुल को लोगों को क्यों बचाया जा रहा है. जिस बंगला में साजिश रची गयी वहां के लोगों को मालूम नहीं हो, यह कैसे हो सकता है.
उनकी यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. संजीव को यह कहते हुए दिखाया गया है कि नीरज हत्याकांड में कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया तो उन्होंने कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए थाने में सरेंडर कर दिया. जो लोग आये दिन अखबार में कानून की बात करते थे आज वह क्या कर रहे हैं? रंजय हत्याकांड में जिनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकला है. वह क्यों फरार हैं. वारंट निकलने पर वैसे लोगों को क्यों भगाया जा रहा है. वे लोग कोर्ट का अपमान कर रहे हैं.
इस बात की जांच होनी चाहिए कि रंजय की हत्या की साजिश जिस बंगले में रची गयी वहां के कौन-कौन लोग इसमें संलिप्त हैं. वहां के कुछ लोगों को बचाया जा रहा है. मुझे कोर्ट पर विश्वास था. समर्पण किया था. जिनको कोर्ट पर विश्वास नहीं है, कोर्ट का अपमान कर रहे हैं. जब रघुकुल में साजिश रची गयी तो क्यों लोगों को बचाया जा रहा है और इधर-उधर किया जा रहा है. इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




