बिजली बिना रात भर तड़पते रहे शहरवासी डीवीसी की लोड शेडिंग जारी

Updated at : 19 Aug 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिना रात भर तड़पते रहे शहरवासी डीवीसी की लोड शेडिंग जारी

धनबाद : शहर में बिजली संकट जारी है. डीवीसी की लोड शेडिंग जारी है. शुक्रवार की रात 2:30 में अचानक डीवीसी ने गणेशपुर वन व गणेशपुर टू फीडर को बंद कर दिया. इस कारण भूली, मनईटांड़, खरीकाबाद में बिजली गुल हो गयी. सुबह 4:30 में इन इलाकों में बिजली दी गयी. शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 […]

विज्ञापन

धनबाद : शहर में बिजली संकट जारी है. डीवीसी की लोड शेडिंग जारी है. शुक्रवार की रात 2:30 में अचानक डीवीसी ने गणेशपुर वन व गणेशपुर टू फीडर को बंद कर दिया. इस कारण भूली, मनईटांड़, खरीकाबाद में बिजली गुल हो गयी. सुबह 4:30 में इन इलाकों में बिजली दी गयी. शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे डीवीसी ने गोधर वन, गोधर टू, गणेशपुर वन व गणेशपुर टू चार फीडर को बंद कर दिया. सरायढेला को छोड़ कर पूरे शहर में बिजली चली गयी. उसके बाद 2:00 बजे दिन में फिर से इन इलाकों में बिजली दी गयी. शनिवार रात में 9:00 बजे गोधर वन व गोधर टू में लोड शेडिंग की गयी जिसके बाद रात को 11:00 बजे बिजली दी गयी.

सरायढेला में भी कटी रही बिजली : सरायढेला में भी शुक्रवार की रात तीन घंटे और शनिवार को दिन में तीन घंटे बिजली की कटौती की गयी. शुक्रवार को रात 8:30 में बिजली कटने के बाद रात को 10:30 बजे आयी. उसके बाद 11:00 बजे बिजली फिर से कट गयी और 12:00 बजे रात में आयी. शनिवार को सुबह 8:00 से 10:00 और अपराह्न 2:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली कटी रही.
पांच दिनों में सबसे अधिक बैंक मोड़ में कटी बिजली : पिछले पांच दिनों में सबसे अधिक लोड शेडिंग बैंक मोड़ क्षेत्र में हुई है. वहीं सबसे कम लोड शेडिंग सरायढेला में हुई है. बैंक मोड़ क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में लगभग 50 घंटे बिजली काटी गयी है. वहीं सरायढेला में 30 घंटे कटौती हुई है. हीरापुर क्षेत्र में 40 घंटे बिजली कटौती हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola