कोल इंडिया ने अधिकारियों के लंबित थर्ड पीआरसी के प्रस्ताव को दी मंजूरी, लाभान्वित होंगे साढ़े 17 हजार अधिकारी
Updated at : 09 Aug 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : कोयला मंत्रालय के निर्देश के बाद कोल इंडिया प्रबंधन ने बुधवार को कोयला अधिकारियों के लंबित तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड पीआरसी) के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही नया पे-स्केल भी जारी कर दिया गया है. बढ़े वेतन का लाभ अधिकारियों को एक […]
विज्ञापन
धनबाद : कोयला मंत्रालय के निर्देश के बाद कोल इंडिया प्रबंधन ने बुधवार को कोयला अधिकारियों के लंबित तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड पीआरसी) के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही नया पे-स्केल भी जारी कर दिया गया है. बढ़े वेतन का लाभ अधिकारियों को एक जनवरी 2017 से मिलेगा. इससे बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल सहित कोल इंडिया में कार्यरत साढ़े 17 हजार अधिकारी लाभान्वित होंगे.
अधिकारियों के हाथ लगी निराशा : अनिरुद्ध
ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन ने ओएनजीसी व महारत्न कंपनियों की तर्ज पर वेतन बढ़ोतरी न कर अधिकारियों की मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है. इससे अधिकारियों में असंतोष है. कोल इंडिया प्रबंधन ने अधिकारियों के आंदोलन के पश्चात थर्ड पीआरसी का आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन अधिकारी जिसकी मांग कर रहे थे, वह उन्हें नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




