पार्क मार्केट में युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Published at :30 May 2014 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
पार्क मार्केट में युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट की दुकान में सफाई का काम करने वाले नाबालिग के साथ गलत हरकत की कोशिश के आरोप में एक युवक की गुरुवार की रात जमकर पिटाई की गयी. मारपीट कर लोगों ने उसे धनबाद थाना के हवाले कर दिया. युवक भूली मोड़ वासेपुर का है. उसका नाम पप्पू है. पप्पू का […]

विज्ञापन

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट की दुकान में सफाई का काम करने वाले नाबालिग के साथ गलत हरकत की कोशिश के आरोप में एक युवक की गुरुवार की रात जमकर पिटाई की गयी. मारपीट कर लोगों ने उसे धनबाद थाना के हवाले कर दिया. युवक भूली मोड़ वासेपुर का है. उसका नाम पप्पू है.

पप्पू का कहना है कि मारपीट कर उसके पैसे छीन लिये गये. धनबाद थानेदार अखिलेश्वर चौबे ने बताया कि नाबालिग के आरोप के आधार पर पप्पू को पकड़ा गया है, कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

नाबालिग का आरोप है कि पप्पू बुधवार को उसे बुलाकर ले गया और खाना खिलाकर काफी देर साथ घुमाया व गलत हरकत करने की कोशिश की. गुरुवार की शाम भी पप्पू ने उसे पार्क में बुलाया था. उसे आशंका थी जिसकी सूचना अपने दोस्तो को दे दी थी. सभी पकड़ने को तैयार बैठे थे. पप्पू का आरोप है कि पार्क में कुछ युवक शराब पी रहे थे. वह कारोबारी है, उसके पैसे छीन लिये गये. गलत आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola