धनबाद में भी होगा मूल्यांकन केंद्र

धनबाद: स्नातक की परीक्षा का उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए अब धनबाद, बोकारो व गिरिडीह के कॉलेज में पदस्थापित शिक्षकों को हजारीबाग जाने से मुक्ति मिल जायेगी. विभूटा के महासचिव बीएन सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर सिंडिकेट में पहले ही सहमति बन चुकी थी. नये कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने भी सहमति […]
धनबाद: स्नातक की परीक्षा का उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए अब धनबाद, बोकारो व गिरिडीह के कॉलेज में पदस्थापित शिक्षकों को हजारीबाग जाने से मुक्ति मिल जायेगी. विभूटा के महासचिव बीएन सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर सिंडिकेट में पहले ही सहमति बन चुकी थी. नये कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने भी सहमति दे दी है.
विभूटा अध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू व महासचिव बीएन सिंह के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नये कुलपति गुरदीप सिंह तथा प्रति कुलपति मनोरंजन कुमार सिन्हा से मिलने विवि गया था. इस दौरान विवि व कॉलेजों की कई समस्याओं पर भी चर्चा हुई. महासचिव बीएन सिंह ने बताया कि उनके द्वारा उठाये गये दस सूत्री मांगों पर अधिकांश पर सहमति बन गयी है. मौके पर कुल सचिव डॉ एसपी सिन्हा तथा एफओ एएम सिद्दीकी भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही तथा कुलपति व प्रतिकुलपति के सकारात्मक रवैये विभूटा संतुष्ट है. उन्हें हर प्रकार से मदद करने का वादा किया है.
मूल्यांकन केंद्र पर होगा विचार : कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा कि धनबाद में स्नातक का मूल्यांकन केंद्र के इस बारे में अभी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है. अगर ऐसा प्रस्ताव है तो उस पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




