24 घंटे मिलेगी बिजली : राज
Updated at : 10 Jul 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

भूली : नवाडीह में केंद्र सरकार के इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम आइपीडीएस के तहत सोमवार को 10 एमवीए क्षमता के विद्युत सबस्टेशन का शिलान्यास सोमवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल, अधीक्षण अभियंता विनय कुमार, कार्यपालक अभियंता रवि प्रकाश […]
विज्ञापन
भूली : नवाडीह में केंद्र सरकार के इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम आइपीडीएस के तहत सोमवार को 10 एमवीए क्षमता के विद्युत सबस्टेशन का शिलान्यास सोमवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल, अधीक्षण अभियंता विनय कुमार, कार्यपालक अभियंता रवि प्रकाश सहित भूली के जेई मौजूद थे. इस अवसर पर आयोजित आम सभा में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रघुवर सरकार धनबाद में आधारभूत संरचना खड़ा करने को लेकर काम कर रही है. 10, 11 सब स्टेशन का काम प्रगति पर है.
आने वाले समय में 24 घंटे बिजली देने की दिशा में पहल की जा रही है. कांड्रा में पावर ग्रिड बनकर तैयार है. दुमका से जुड़ने के बाद धनबाद को 24 घंटे बिजली मिलेगी. कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि तपन दत्ता, देवाशीष पाल, भूली भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, महामंत्री मनोज गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य विमान पाल, सदानंद पाल, निर्मल पाल, रजनीश तिवारी, सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह, प्रितपाल सिंह, अजवाणी निर्मल, प्रधान मुकेश पांडे, सुमन सिंह, बबलू सिंह, मनमोहन सिंह, संकट मोचन पांडेय, कृष्णा झा, विष्णु सिंह, सूरज पासवान, ओम प्रकाश झा, ऋषव राज कश्यप, छोटू दास, सखीचंद महतो, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे
नावाडीह में बिजली बिल काउंटर खोले विभाग : प्रियंका
जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल ने समारोह में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से नावाडीह में बिजली विभाग का बिलिंग काउंटर खोलने की मांग की. कहा कि इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तर जाने में परेशानी होती है. साथ ही कहा कि विभाग के अधिकारी कम से कम जन प्रतिनिधियों का फोन उठायें. जेवीएनएल के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने कहा कि अगर नावाडीह में जगह मिल जाये तो विभाग काउंटर खोलने को तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




